जूडो प्रतियोगिता: बिलासपुर जिला जूडो संघ को मिली मेजबानी, मुकाबले आज से

जूडो प्रतियोगिता: बिलासपुर जिला जूडो संघ को मिली मेजबानी, मुकाबले आज से

स्पोर्ट्स रिपोर्टर|बिलासपुर

बिलासपुर जिला जूडो संघ को मिली मेजबानी में 12 से 14 सितंबर को सरकंडा में होगी राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता। प्रदेश के 23 जिलों से 350 खिलाड़ी होंगे शामिल।

छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के तत्वाधान में बिलासपुर जिला में 12 से 14 सितंबर को राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल परिसर, सीपत रोड सरकंडा बिलासपुर में किया जा रहा है।

जूडो प्रतियोगिता
जूडो प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे पहलवान।

यह भी पढ़ें 👉 स्टेट जूडो चैंपियनशिप: बिलासपुर में होगी 25वीं सब-जूनियर और कैडेट जूडो प्रतियोगिता, तारीख घोषित – Un Fear News

बिलासपुर जिला जूडो संघ के सचिव राजकुमार जायसवाल ने बताया की स्टेट जूडो चैंपियनशिप में प्रदेश के 23 जिलों से लगभग 350 खिलाड़ी आयेंगे। इसमें केवल वहीं खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले सकेंगे जो राज्य जूडो संघ से पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉 एनएचएम कर्मियों पर शुरू हुई कार्रवाई: जानिए क्यों बोले कर्मचारी बोले-आंदोलन जारी है और रहेगा जारी – Un Fear News

इससे पहले बिलासपुर जिला जूडो संघ के द्वारा 9 सितंबर को जिला चयन ट्रायल प्रतियोगिता की गई। जिसमें जिले के सभी जूडो खिलाड़ी शिरकत किए। साथ ही खिलाड़ी चयनित होकर अब 25वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता भारतीय जूडो महासंघ के नियमों के अनुसार होगी। जिसमें सब जूनियर में 12 वर्ष से अधिक व 15 वर्ष से कम अर्थात 2011, 2012, 2013 के मध्य जन्म लिए खिलाड़ी भाग लेंगे। उसी प्रकार कैडेट खिलाड़ी 15 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम अर्थात 2008, 2009, 2010 के मध्य जन्म लिए हो भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले समस्त जूडो खिलाड़ियों को पंजीयन के समय अपना जन्म प्रमाण पत्र, अध्यनरत शाला के प्राचार्य का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व शासकीय अस्पताल से प्राप्त ए.वी.टी. (ऐज वेरिफिकेशन टेस्ट) प्रस्तुत करना होगा।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *